मेंशन में मोदी आहार: जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने में रागिनी का साथ दिया विधायक और जीटा ने

AJ डेस्क: मजदूरों के मसीहा स्व सूर्यदेव सिंह का आशियाना सिंह मेंशन अपनी पुरानी परम्परा के अनुरूप आज भी वैश्विक महामारी के दौर में गरीब, जरूरतमंद लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। मेंशन में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।

 

 

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के इस नेक कार्य में आज सिंदरी से भाजपा के विधायक इंद्रजीत महतो, सत्येन्द्र कुमार और जीटा के राजीव शर्मा, उमेश हेलीवाल सहित अन्य लोगों ने न सिर्फ शिरकत किया बल्कि उन्होंने रागिनी सिंह का हाथ बटाते हुए गरीब, जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन परोसा और उन्हें खाना खिलाया।

 

 

मेंशन के इस शिविर में भोजन करने वालों की तादाद रोज बढ़ते ही जा रही है। सिंह मेंशन की बहू सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह का कहना है कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

 

 

सिंह मेंशन के मोदी आहार शिविर में हिस्सा लेने आए अतिथियों को अंग वस्त्र देकर रागिनी सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »