रांची और कोडरमा से दो-दो कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिले, संक्रमितो की संख्या 177 पहुंची

AJ डेस्क: बुधवार को भी झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी रहा। आज यहाँ कोरोना के चार नए मरीज मिले है। इनमें से दो रांची और दो कोडरमा के हैं। इसी के साथ राज्‍य में कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़कर 177 हो गई है। रांची रिम्‍स के लैब में हुई जांच में इनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। रांची में दो नए मरीज मिलने से यहां मरीजों की कुल संख्‍या अब 97 हो गई है। रांची की दोनों मरीज में एक हिंदपीढी और एक मांडर की रहने वाली है।

 

 

कोडरमा की अगर बात करें तो यहाँ भी कोरोना के मरीजों की संख्‍या तीन से बढ़कर पांच हो गई है। आज मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में रांची में 25 तथा 30 वर्ष की महिला संक्रमित मिली है जबकि, कोडरमा का दोनों मरीज पुरुष है जो 19 तथा 32 साल का है।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »