आंध्र प्रदेश से लौटे DGP एम वी राव 14 दिनों तक “होम क्वारें टाइन” में रहेंगे

AJ डेस्क: मंगलवार की देर शाम आंध्र प्रदेश से रांची लौटे झारखण्ड के डीजीपी एमवी राव को अब 14 दिनों की होम क्वारंटाइन में रहना होगा। बता दें कि डीजीपी मंगलवार की देर शाम आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिला स्थित अपने पैतृक गांव से लौटे हैं। डीजीपी की मां का निधन बीते दिनों विजयवाड़ा के एक अस्पताल में हो गया था।

 

 

मां का अंतिम संस्कार कर डीजीपी मंगलवार को परिजनों के साथ लौटे हैं। डीजीपी के अलावे उनकी पत्नी, बॉडीगार्ड और चालक को भी क्वारंटाइन में रहना होगा। खबर है कि आंध्र प्रदेश से लौटने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी डीजीपी समेत अन्य लोगों की भी जांच की है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »