चेन्नई और कोझिकोड से कुल 28 सौ प्रवासी श्रमिको को लेकर धनबाद पहुंची दो स्पेशल ट्रेन

AJ डेस्क: धनबाद के 41 सहित झारखंड के अन्य जिलों के 1474 प्रवासी श्रमिकों को लेकर 24 बोगियों वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 06141 कोझिकोड से चलकर आज दोपहर में 2 बजे धनबाद पहुंची। बता दें कि इससे पूर्व आज सुबह 8 बजाकर 55 मिनट पर धनबाद के 64 सहित झारखण्ड के अन्य जिलों सहित बिहार और पश्चिम बंगाल के कुल 1340 प्रवासी श्रमिकों को लेकर 24 बोगियों वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 0614 चेन्नई से चलकर धनबाद पहुंची थी।

 

 

धनबाद उपायुक्त अमित कुमार के निर्देशानुसार प्रवासी श्रमिकों को सबसे आगे और सबसे पीछे की बोगी से प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। ट्रेन से उतरते ही उनके बीच शारीरिक दूरी का पालन करते हुए एक एक श्रमिक को कतारबद्ध तरीके से बाहर निकाला गया। प्लेटफार्म से बाहर आने वाले श्रमिकों की सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सेनीटाइजर से हैंड वॉश कराया गया। झारखंड में उनका स्वागत करते हुए गुलाब फूल दिया गया। अंत में अल्पाहार और पानी देकर प्रवासी श्रमिकों को उनके संबंधित जिले की बस में बैठाया गया।

 

 

इस दौरान श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने 49 बड़ी बस, 9 छोटी बस तथा 8 छोटे वाहन का प्रबंध किया था।

 

 

कोझिकोड से चलकर आज दोपहर में 2 बजे धनबाद पहुंची ट्रेन में बोकारो के 11, चतरा के 2, देवघर के 112, दुमका के 14, गढ़वा के 21, गिरिडीह के 317, गोड्डा के 33, गुमला के 4, रांची के 89, हजारीबाग के 27, जामताड़ा के 338, कोडरमा के 8, लातेहार के 12, लोहरदगा के 14, पाकुड़ के 262, रामगढ़ के 3, साहेबगंज के 64, सिमडेगा के 12, पूर्वी सिंहभूम के 2, पश्चिम सिंहभूम के 1 तथा अन्य जिलों के 87 प्रवासी श्रमिक धनबाद पहुंचे।

 

 

जबकि चेन्नई से चलकर आज सुबह 08.55 बजे धनबाद पहुंची ट्रेन में बोकारो के 33, चतरा, लोहरदगा, पश्चिम बंगाल के बर्धमान एवं पुरुलिया के एक-एक, चायबासा के 9, डाल्टनगंज के 30, देवघर के 114, दुमका के 145, पूर्वी सिंहभूम के 43, गढ़वा के 269, गिरिडीह के 52, गोड्डा के 76, गुमला, सरायकेला, बिहार के औरंगाबाद के 2 – 2, हजारीबाग के 7, जमशेदपुर के 4, जामताड़ा के 33, कोडरमा के 26, लातेहार के 8, पाकुड़ के 25, पलामू के 334, रामगढ़ के 6, रांची के 17, साहेबगंज के 31, पश्चिमी सिंहभूम के 36 तथा खूंटी के 8 प्रवासी श्रमिक धनबाद पहुंचे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »