मेंशन में मोदी आहार: गरीब, जरूरतमंद लोगों को रागिनी संग शिक्षाविदों ने भोजन कराया

AJ डेस्क: वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश में लगे लॉक डाउन की अवधि में बेरोजगार हो चुके मेहनतकश, लाचार विवश गरीबो को आज समाज सेवकों ने ही सम्भाला है। इसी कड़ी में सिंह मेंशन और रागिनी सिंह का नाम जुड़ा हुआ है। आज भी मेंशन में रागिनी सिंह ने जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया।

 

 

सिंह मेंशन की बहू और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह लॉक डाउन की घोषणा होने के बाद से कोयलांचल के अलग अलग हिस्सो में जाकर लगातार राशन, भोजन, बिस्किट, साबुन, सेनेटाइजर, मास्क बांटते रही हैं। यही नही धनबाद में सिंह मेंशन और झरिया में बिहार टॉकीज परिसर में भी जरूरतमन्दों को लगातार भोजन कराया जा रहा है।

 

 

 

 

सिंह मेंशन के भोजनालय में आज विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार एम के सिंह, के के पॉलिटेक्निक के रवि चौधरी, सत्येन्द्र कुमार, युवा उद्यमी राजेश सिंह, भाजपा नेत्री रमा सिन्हा, भाजपा नेता संजीव अग्रवाल, नन्द लाल अग्रवाल शामिल हुए थे। मुख्य अतिथियों को भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने शॉल और भगवा गमक्षा देकर सम्मानित किया। रागिनी संग सभी अतिथियों ने भोजन परोस जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया। मानस प्रसुन्न, महंत पांडे, मोनी सिंह, प्रभास झा, संजय गोयल, गोपी कटेसरिया आदि ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »