गढ़वा: सोन नदी में नहाने गए 6 युवक डूबे, 3 का शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

AJ डेस्क: शनिवार की सुबह झारखण्ड के गढ़वा में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहाँ सोन नदी में नहाने गए छह युवक डूब गए है। जिसके बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने डूब चुके युवकों में से तीन का शव बाहर निकाल लिया है। फिलहाल बाकि युवकों की तलाश जारी है।

 

 

जानकारी के अनुसार गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड के डूमरसोता स्थित सोन नदी में गांव के छह युवक नहाने के लिए गये थे। नहाने के दौरान ही सभी डूब गये। सभी युवकों के कपड़े नदी के किनारे पड़े हुए थे। युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग वहां जुट गये। इसके बाद प्रशासन को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल गोताखोरों की टीम को मौके पर बुला राहत कार्य शुरू किया।

 

 

बताया जा रहा है कि गोताखोरों ने नदी से तीन युवकों के शव निकाल लिया है बाकी युवकों के शवों की तलाश की जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में चीख-पुकार मचा हुआ है। सोन नदी के तट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमी हुई है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »