वाह बहुत खूब: रागिनी ने आर्थिक सहयोग कर एक “बिटिया” की शादी करवायी

AJ डेस्क: कन्या दान करने या सहयोग कर कन्या दान करवाने वाले को “वाजपेय यज्ञ” का फल प्राप्त होता है। झरिया से पूर्व विधायक संजीव सिंह की धर्म पत्नी और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने आज वाजपेय फल की प्राप्ति की। रागिनी के इस प्रयास की झरिया में चहुंओर चर्चा हो रही है।

 

 

झरिया के फुलरीबाग स्थित बूढ़ा बाबा मंदिर में आज एक बिटिया का विवाह होना तय हुआ था। लॉक डाउन में कारोबार धंधा ठप्प पड़ जाने के कारण सभी आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे हैं। फिर रोज कमाने खाने वाले परिवार में शहनाई बजने की बात सोचना भी बेईमानी था।

 

 

अपरिहार्य कारणों, परिस्थिति में इस बिटिया की शादी आज तय थी। इस नेक कार्य में सबसे बड़ा बाधक “आर्थिक बाधा” था। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के कानों तक यह बात पहुंची, उन्होंने बिना लेट किए इसमें सहयोग करने का ठान लिया। रागिनी सिंह तुरन्त फुलरीबाग पहुंच बिटिया के परिजन को अपनी ओर से आर्थिक सहयोग देकर कन्यादान में पड़ रही बाधा को दूर किया। रागिनी के इस नेक कार्य के गवाह बने लोगों ने न सिर्फ रागिनी की खुले कंठ प्रशंसा की बल्कि उन्हें दिल से आशीर्वाद भी दिया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »