बड़ी खबर: 31 मई तक लॉक डाउन 4.0 लागू, गृह मंत्रालय का दिशा निर्देश पढ़ें

AJ डेस्क: देश में चौथे चरण के लॉकडाउन (Lockdown 4.0) की घोषणा कर दी गई है। यह लॉकडाउन 31 मई तक चलेगा। इसको लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने बताया, ‘COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन का विस्तार किया गया है।

 

 

NDMA ने भारत सरकार, राज्य सरकारों और राज्य प्राधिकरणों के मंत्रालयों/विभागों को 31 मई 2020 तक लॉकडाउन उपायों को जारी रखने के लिए कहा है। एनडीएमए ने कोविड 19 के प्रसार को सम्‍मिलित करते हुए आर्थिक गतिविधियों को खोलने की आवश्‍यकता को ध्‍यान में रखते हुए दिशानिर्देशों में संशोधन करने के लिए राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी समिति (NEC) को भी निर्देश दिया है।

 

 

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार….

-मेट्रो और रेल सेवाएं अभी नहीं चलेगी।

-घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी जारी रहेगी।

-शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे।

-धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।

-राज्यों के बीच आपसी सहमति के बीच बसों की सेवाएं।

-कंटेनममेंट ज़ोन को छोड़कर अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू होंगी।

-कंटेनमेंट जोन में बस सेवाएं नहीं।

-बुजुर्ग और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर रहें।

-शाम-7 बजे सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

-अब रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन राज्य तय करेंगे।

-स्वास्थ्यकर्मी एक राज्य से दूसरे राज्य में आ जा सकते हैं।

 

 

 

बता दें कि देश लॉकडाउन पहला फेज- 25 मार्च से 14 अप्रैल तक 21 दिनों के लिए लगाया गया था। इसके बाद दूसरे चरण के लॉकडाउन की घोषणा की गई, जो 15 अप्रैल से 3 मई तक (19 दिन) रहा। वही, इसके बाद 14 दिनों के लिए 4 मई को लॉकडाउन के तीसरे फेज की घोषणा की गई जो 17 मई यानी आज खत्म हो रहा था। बता दें कि देश में पिछले 54 दिनों से लॉकडाउन लागू है। हालांकि इसके बावजदू भी कोरोना संक्रमण के मामले दिन बन दिन बढ़ते जा रहे हैं।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »