नर नारायण संस्था ने रमेश पांडे को सम्मानित किया, भोजन और राशन सामग्री का वितरण जारी

AJ डेस्क: लॉक डाउन की अवधि में सेवा भाव से लगातार गरीब और मजदूरों के बीच भोजन तथा राशन बांटे जाने के कारण आज नर नारायण संस्था ने विहिप के जिला मंत्री रमेश पांडे को सम्मानित किया। दूसरी ओर युवा नेता रमेश पांडे की ओर से आज भी लगभग 5 सौ लोगों को भोजन कराया गया तो चार सौ के बीच राशन का पैकेट बांटा गया।

 

 

 

 

झरिया ऊपर राजबाड़ी रोड मॉडल स्कूल प्रांगण में नर नारायण संस्था ने आज विहिप नेता रमेश पांडे को सम्मानित किया। इधर झरिया कतरास मोड़ स्थित बजरंग दल कार्यालय के समीप रमेश पांडे ने लगभग 5 सौ लोगो को भोजन कराया। जामाडोबा, भौंरा, लोदना क्षेत्र में भ्रमण कर रमेश पांडे ने 4 सौ लोगो के बीच राशन बांटा।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »