मोदी आहार: भाजपा कार्यालय में 12 दिनों में 10 हजार लोगों को भोजन कराया गया, मुकेश हुए सम्मानित

AJ डेस्क: कोरोना काल मे जारी लॉकडाउन- 3.0 की समाप्ति के साथ ही रविवार को पिछले 12 दिनों से धनबाद भाजपा जिला कार्यालय चल रहे ‘मोदी आहार’ कार्यक्रम की भी समाप्ति हो गई। इन 12 दिनों में भाजपा नेता मुकेश पांडे की देख-रेख करीब दस हजार से भी अधिक गरीब और जरूरतमन्दों को मोदी आहार के तहत भोजन कराया गया।

 

 

इन 12 दिनों में यहाँ पहुचने वाले सभी गरीब और जरूरतमंदो को मोदी आहार के रूप में भर पेट भोजन परोसा गया। वहीं आज कार्यक्रम की समाप्ति पर करीब 1 हजार से भी अधिक लोगों को खीर-पूड़ी, बुंदिया, सब्जी, चटनी आदि का सेवन कराया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह ने पार्टी के नेता मुकेश पांडे को सफलता पूर्वक ‘मोदी आहार’ कार्यक्रम का आयोजन करने को लेकर अंग वस्त्र ओढा कर उन्हें सम्मानित किया।

 

 

इसके साथ ही मौके पर मौजूद धनबाद के मीडिया कर्मियों को भी अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया। समाचार संकलन करने पहुंचे पत्रकारों को कोरोना से लड़ने के लिए मास्क और सैनिटाइजर भी दिया गया। इतना ही नही पिछले 12 दिनों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे खाना बनाने वाले और सफाईकर्मियों को भी अंग वस्त्र ओढा कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा, सिंदरी विधायक, इंद्रजीत महतो, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह सहित दर्जनों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »