झारखण्ड में कोरोना के छह नए मरीज मिले, 223 पर पहुंचा संक्रमितो की संख्या

AJ डेस्क: रविवार को झारखंड में छह नए मरीज मिले, इनमें रामगढ़ में दो तथा रांची, हजारीबाग, लोहरदगा देवघर में भी एक-एक पॉज़िटिव केस सामने आए हैं। राजधानी रांची में मिले कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान तुपुदाना इलाके की एक गर्भवती महिला के रूप में की गई है। जिसके बाद रांची में कोरोना मरीजों की संख्‍या 104 पर आ पहुंचा है। वहीं रामगढ़ और लोहरदगा में पहली बार कोरोना मरीज मिले हैं। इस तरह राज्‍य के दो और जिले अब कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालांकि राज्य के सात जिले कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। कुल मिलाकर अबतक राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 223 पर पहुंच गया है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »