औरैया सड़क हादसा: यूथ इंटक के रवि चौबे ने मृतक मजदूरों के परिजन का ढांढस बंधाया

AJ डेस्क: लॉक डाउन की अवधि में बदतर होती जा रही जिंदगी से परेशान प्रवासी मजदूर अब हर कीमत पर अपने घर पहुंचना चाहते हैं। उनके साथ अनहोनी भी हो जा रही है। औरैया हादसा में बोकारो के मजदूर भाई भी काल के गाल में समा गए हैं। युथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव रवि चौबे ने मृतक मजदूरों के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।

 

 

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार की सुबह हाईवे किनारे लगभग 100 मजदूर साथी ट्रक से अपने घर झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल को लौट रहे थे, तभी दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जिसके कारण 24 मजदूर भाइयों की मृत्यु हो गई और कुछ घायल हो गए, जो औरैया के सदर अस्पताल में इलाजरक्त हैं। उनमें से 11 मृतक मजदूर बोकारो के चास अंचल के अन्तर्गत 10 पिंद्रजोरा क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के और 01 बाबुडिह का रहने वाला था। जिनकी उम्र 19 से 25 साल थी।

 

 

यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव रवि चौबे और बोकारो इंटक भी इस दुख के घड़ी में मृतक परिवार से मुलाकात किया और कहा कि मृतक परिवार के साथ हमारी सहानुभूति है और हमेशा हम उनकी सेवा में तत्पर है। साथ ही उन्होंने सरकार से गुज़ारिश किया की इन परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए और यह भी सुनिश्चित करें की इनके परिवारों को हर सरकारी योजना का अतिशीघ्र लाभ मिले। साथ ही घायल मजदूरों का अच्छे से अच्छा इलाज हो और उनको रोजगार मुहैया कराया जाए।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »