“लूट सको तो लूट लो”: बरमसिया पम्पू तालाब से हर किसी ने लूटा “मछली”, देखें Video-

AJ डेस्क: धनबाद का बरमसिया पम्पू तालाब का पानी आज अचानक मछलियों से ढंक गया। पानी के भीतर रहने वाली मछलियां तालाब के ऊपरी सतह पर नजर आ रही थीं। पारखी नजर ने माजरा भांप लिया, फिर क्या था अचानक स्थानीय युवा कूद पड़े तालाब में और जिससे जितना बन पड़ा, उसने मछली समेटा और चलते बना। लगभग 17 क्विंटल मछली की लूट हुई है।

 

 

“अम्फान” ने पम्पू तालाब के मछली पालक का कमर ही तोड़ दिया। मंगलवार तक धनबाद का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक था। बुधवार को चक्रवाती तूफान अम्फान ने मौसम का रुख ही बदल दिया। तेज हवा के साथ पड़ रही बारिश ने ठंडक का अहसास करा दिया। बदले मौसम का असर पम्पू तालाब के पानी पर भी पड़ा। गर्म पानी अचानक ठंडा हो गया।मछली पालक का कहना है पानी के गर्म ठंढा होने कर कारण ही मछलियां मरकर तालाब के ऊपरी सतह पर आ गईं।

 

देखें Video-

 

 

मछली पालक ने छह माह पहले ही तालाब में 90 क्विंटल मछली का जीरा छोड़ा था। आज जब मछलियां मरकर पानी के ऊपरी सतह पर आ गईं तो यह बात तुरन्त फ़ैल गयी। स्थानीय युवक तालाब में कूद पड़े और जिसके हाथ जितनी मछली लगी, वह लेकर चलते बने।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »