हाईवे से गुजर रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध करा रहा ‘शक्ति मंदिर’ प्रबंधन

AJ डेस्क: कोविड- 19 की वजह से देश मे जारी लॉकडाउन के कारण देश के अलग-अलग राज्यो में फंसे प्रवासी मजदूर लगातार अपनी घर की ओर पैदल ही रुख कर रहे है। भूखे प्यासे ये मजदूर सैकड़ो किलोमीटर का लम्बा सफर तय करने के लियर लगातार सड़को पर पैदल ही चले जा रहे है। ऐसे प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए अब धनबाद शक्ति मन्दिर प्रबन्धन आगे आया है।

 

 

शक्ति मंदिर की तरफ से सड़कों पर पैदल ही अपने घर के लिए निकले इन प्रवासी मजदूरों के लिए दो सौ पैकेट सूखे खाद्य सामग्री तैयार किया है। जिन्हें उन प्रवासी मजदूरों के बीच वितरण किया जा रहा है। गुरुवार को जीटी रोड से गुजर रहे ऐसे ही करीब एक सौ प्रवासी मजदूरों के बीच इस राहत पैकेट का वितरण किया गया। इस राहत पैकेट में सत्तू, नमक, चूड़ा, गुड़, बिस्किट, केला, ग्लूकोज म पैकेट, पानी के बोतल, खाली पाँव चल रहे प्रवासियों के लिए चप्पल आदि रखा गया है।

 

 

 

 

गुरुवार को शक्ति मन्दिर की तरफ से प्रवासी मजदूरों के बीच बांटे गए इन राहत पैकेट दौरान उपाध्यक्ष राजीव सचदेव, सोमनाथ पृथि, संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विपिन अरोड़ा, राकेश आनंद, प्रबंधक ब्रजेश मिश्र, सह प्रबन्धक गौरव अरोड़ा और जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »