कोरोना वायरस के चपेट में आए वेट्रन एक्टर किरण कुमार, 10 दिन से घर पर हैं क्वारंटीन

AJ डेस्क: कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में है। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। अब वेट्रन एक्टर किरण कुमार का कोरोना वायरस COVID 19 टेस्ट पॉजीटिव आया है।

 

 

कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद से ही किरण कुमार 10 दिन के सेल्फ क्वारंटीन में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 14 मई को उनकी टेस्ट रिपोर्ट आई थी। इसमें उनके कोरोना होने की पुष्टि की गई थी। अब उनका अगला टेस्ट 25 मई को होगा।

 

 

किरण कुमार ने कहा है कि उन्हें कोरोना के कोई भी लक्षण जैसे खांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत नहीं थे। इसके बावजूद उनका टेस्ट पॉजीटिव निकला। किरण ने बताया कि उनका दो मंजिला घर है। पहले मंजिल में वाइफ और बच्चे रहते हैं। वहीं, उन्होंने दूसरी मंजिल में खुद को आइसोलेट किया है।

 

 

लगातार कर रहे हैं एक्सरसाइज-

कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद किरण कुमार ने कहा है कि वह बिल्कुल फिट हैं। इसके अलावा वह रेगुलर एक्सरसाइज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वायरस से हमें कतई भी डरने की जरूरत नहीं है। हमें केवल घर पर रहना है।

 

 

आपको बता दें कि किरण कुमार वेट्रन एक्टर जीवन के बेटे हैं। वह फिल्मों में निगेटिव रोल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म तेजाब, खुदा गवाह, प्यार किया तो डरना क्या और मुझसे दोस्ती करोगे जैसी फिल्मों में काम किया है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »