“अपूरणीय क्षति”: श्रमिक नेता व कांग्रेस के कद्दावर नेता ‘राजेन्द्र सिंह’ नहीं रहे

AJ डेस्क: कांग्रेस व झारखंड के एक कद्दावर नेता ने आज इस दुनियां को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। बेरमो से कांग्रेस के विधायक व श्रमिक नेता राजेन्द्र सिंह का दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में रविवार को देहांत हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इसी महीने के 2 मई को उनकी हालत गंभीर हो गई थी। जिसके बाद उन्हें एयर लिफ्ट कर फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

 

 

उनके‍ निधन पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सीएम हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

 

 

 

झारखंड के सीएम ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है- ‘बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री राजेन्द्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है। आज झारखण्ड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’

 

 

 

इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है- ‘झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ। दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है।’

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »