लॉक डाउन: श्रमिक विशेष रेल गाड़ियों में अब तक 30 बच्चों का जन्म हुआ

AJ डेस्क: कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच अब तक रेलवे ने 37 लाख से अधिक श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है। विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासियों को उनके अपने राज्यों तक पहुंचाने के लिए एक मई से शुरू श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों में अब तक 30 बच्चों का जन्म हुआ है।

 

 

23 वर्षीय संगीता पिछले सोमवार को नौ महीने के गर्भ के साथ बेंगलुरु से यूपी स्थित अपने घर लौटने के लिए श्रमिक विशेष रेलगाड़ी में सवार हुई थीं। यात्रा के दौरान उन्होंने रेलगाड़ी में ही सह-यात्रियों की मदद से बेटे को जन्म दिया। बेंगलुरु पुलिस ने दंपति द्वारा बच्चे की भेजी गई तस्वीर भी साझा की।

 

 

बीते शुक्रवार को 27 वर्षीय मधु कुमारी ने भी उत्तर प्रदेश स्थित घर लौटने के दौरान ही बच्चे को जन्म दिया। जब उन्हें प्रसव पीड़ा हुई तब रेलगाड़ी में सवार रेलवे कर्मचारियों ने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी। बच्चे का जन्म रेलगाड़ी के झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही हो गया।

 

 

इन विशेष रेलगाड़ियों में बच्चे के जन्म की पहली घटना आठ मई को हुई, जब गुजरात से अकेले बिहार जा रही ममता यादव ने बच्चे को जन्म दिया। यात्रियों में से किसी ने तुरंत बच्ची का नाम कोरोना कुमारी रख दिया। 13 मई को पिंकी यादव ने अहमदाबाद-फैजाबाद श्रमिक विशेष रेलगाड़ी में आरपीएफ कर्मियों की मदद से बेटे को जन्म दिया।

 

 

रविवार को उत्तर प्रदेश आने वाली विशेष रेलगाड़ी में जन्म लेने वाली एक बच्ची का नाम ‘लॉकडाउन यादव’ रखा गया है। इसी तरह बेंगलुरु से शुक्रवार को श्रमिक विशेष ट्रेन से अपने घर जाने के लिए रवाना हुई नौ महीने की गर्भवती महिला ने शनिवार को महिला सहयात्रियों की मदद से चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया।

 

 

 

 

बुरहानपुर में श्रमिक स्पेशल ट्रेन में जन्म लेने वाले बच्चे का नाम ‘लॉकडाउन यादव’ रखेजाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेनवजात को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए कहा- ‘बहन मुंबई से अपने राज्य उत्तरप्रदेश श्रमिक ट्रेन से जा रही थी। बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) में प्रसव पीड़ा हुई और मेरे भांजे का जन्म हुआ। इन परिस्थतियों में जन्मे बेटे का नाम बहन ने ‘लॉकडाउन यादव’ रखने का फैसला किया। अब यह बच्चा तो मध्यप्रदेश का भी है। नन्हें लॉकडाउन को आशीर्वाद, शुभकामनाएं।’

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »