मुम्बई से प बंगाल जा रही प्रवासियों से भरी बस रजरप्पा में दुर्घटनाग्रस्त, 40 मजदूर जख्मी

AJ डेस्क: प्रवासी मजदूरों से भरी बस रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बस में सवार 77 प्रवासी मजदूरों में से 40 प्रवासी मजदूर घायल हो गये। बताया जा रहा है कि सभी मुंबई से पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जा रहे थे। घटनास्थल से तीन एंबुलेंस के माध्यम से 17 घायलों को रिम्स भेज दिया गया। जबकि जिन्हें हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं उन्हें वहीं प्रथमिक उपचार कराया जा रहा है।

 

 

 

कोरोना वायरस से देशभर में लॉक डाउन जारी है। प्रवासी मजदूरों के घर वापसी के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलाए गए हैं। लेकिन वह भी नाकाफी हैं। आलम यह है कि बेबस, मजबूर और लाचार प्रवासी मजदूर घर वापसी के लिए लाखों रुपए बसों के भाड़े पर खर्च कर रहे हैं। लेकिन बदकिस्मती ऐसी की मजदूरों से भरी बस कई बार दुर्घटना का भी शिकार हो जा रही है। ऐसे में मजदूर घर पहुंचने की जगह अस्पताल पहुंच जा रहे हैं।

 

 

कुछ ऐसी ही घटना सोमवार को सिकिदिरी घाटी में घटी जब मुंबई से वर्द्धमान, पश्चिम बंगाल जा रही प्रवासी मजदूरों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें सवार 40 मजदूर घायल हो गए। इन प्रवासी मजदूरों की बदकिस्मती ही कहेंगे कि लाखों रुपए भाड़े में खर्च कर घर के लिए निकले थे लेकिन सड़क हादसे का शिकार हो गए और अब घर जाने की जगह अस्पताल पहुंच गए हैं।

 

 

मजदूर अजीम अंसारी ने बताया कि वे लोग 6 हजार प्रति व्यक्ति के हिसाब से बस को बुक कर मुंबई से बंगाल के लिए जा रहे थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में ड्राइवर ने बस के ऊपर 30 मजदूरों को बैठा लिया। हादसे में बस के अंदर बैठे लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई है। बस के ऊपर बैठे लोग ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

 

यह पहली घटना नहीं है। बल्कि देशभर में ऐसी कई घटनाएं हो रही हैं। प्रवासी मजदूर घर वापस आने के लिए निकले हैं और काल के गाल में चले जाते हैं। हालांकि सिकिदिरी घाटी बस दुर्घटना के बाद स्थानीय जिला प्रशासन और रामगढ़ विधायक ममता देवी इन प्रवासी मजदूरों को सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »