धनबाद नगर निगम पर मुख्यमंत्री ने गिराया गाज, चार के खिलाफ FIR और दो को सस्पेंड का आदेश

AJ डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज धनबाद नगर निगम पर ‘गाज’ गिराया है। इ- गवर्नेस कार्य में हुए घोटाले की परत दर परत खुलने लगी है। तत्कालीन नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, अरबन रिफॉर्म स्पेशलिस्ट, लेखा पाल और भंडार पाल पर मुख्यमंत्री का गाज गिरा है।

 

 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद नगर निगम में ई-गवर्नेंस कार्यों हेतु कंप्यूटर सामग्रियों और अन्य उपकरणों की आपूर्ति में बरती गई अनियमितता को लेकर तत्कालीन नगर आय़ुक्त मनोज कुमार, तत्कालीन उप नगर आय़ुक्त प्रदीप कुमार प्रसाद और अनिल कुमार यादव के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। इन तीनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है। इसके साथ नगर निगम के तत्कालीन अरबन रिफॉर्म स्पेशलिस्ट मनीष कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

 

 

वहीं कनीय पर्यवेक्षक-सह-भंडारपाल हरिशचंद्र पांडेय एवं लेखापाल अनिल कुमार मंडल को निलंबित कर दिया गया है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »