राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पंचतत्व में विलीन हुए ‘राजेंद्र बाबू’

AJ डेस्क: कांग्रेस से बेरमो विधायक सह इंटक नेता स्व.राजेन्द्र सिंह आज बेरमो स्थित दामोदर नदी के किनारे पंचतत्त्व में विलीन हो गए। पूर्व मंत्री स्व.राजेन्द्र सिंह को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके सम्मान में 21राइफलों की सलामी दी गई। मुखाग्नि बड़े बेटे अनूप कुमार ने दी। इस दौरान राज्य के कई मंत्री, विधायक, नेता, कार्यकर्ता और भारी संख्या में उनके समर्थक मौजद थे।

 

 

इससे पूर्व उनके अन्तिम दर्शन के लिए ढोरी स्टाफ क्वॉर्टर स्थित राजेंद्र सिंह के आवास के बाहर 15-20 की संख्या में पंडाल लगाये थे। जहां दूरी बनाकर हर पंडाल में 20-20 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। इस दौरान दिवंगत विधायक के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची से बेरमो पहुंचे और राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पूर्व मंत्री को अंतिम विदाई देने के लिए झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन भी बेरमो स्थित उनके आवास पहुंचे थे।

 

 

उनके अलावे झारखंड सरकार में मंत्री बादल पत्रलेख और जगरनाथ महतो ने भी बेरमो पहुंचकर श्रद्धा-सुमन आर्पित किया। इनके आलावे सीसीएल, बीसीसीएल व इसीएल के अलावा डीवीसी, एसआरयू के भी कई बड़े अधिकारी पहुंचे और दिवगंत विधायक को अंतिम नमन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग वहां मौजूद रहे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »