भावना: बच्ची के जिद्द के आगे झुकी “रागिनी”, हुई बर्थडे में शामिल

AJ डेस्क: सोशल मीडिया में प्रायः भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को सामाजिक कार्य में व्यस्त देखने का असर इस नौ वर्ष की बच्ची पर ऐसा पड़ा कि आज वह अपना जन्म दिन बगैर रागिनी मैम के मनाने को तैयार ही नही थी। बच्ची की भोली सी जिद्द के आगे रागिनी सिंह को झुकना पड़ा।

 

 

वाक्या भागा स्टेशन के समीप का है। स्थानीय निवासी अशोक सिंह की नौ वर्षीया बच्ची का आज जन्म दिन है।यह मासूम बच्ची सोशल मीडिया पर प्रायः देखती है कि रागिनी सिंह किसी न किसी गरीब का सहयोग कर रही हैं, राशन बाँट रही हैं, गरीबों को भोजन करा रही हैं। किसी के बुलावा पर वह पहुंच जाती हैं। बच्ची ने भी तय कर लिया कि उसके बर्थ डे में रागिनी मैम आएँगी तभी वह केक काटेगी। उसने अपने माता पिता को भी इस बात से वाकिफ करा दिया।

 

 

 

सुबह से ही बच्ची का फोन रागिनी सिंह के पास आने लगी। बच्ची की एक ही जिद्द थी कि-मैम आप आएँगी, तभी केक कटेगा। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बच्ची के भावना को भांप लिया और वह अंततः बच्ची के घर भागा गयी, तब जाकर बर्थडे का केक कटा।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »