धनबाद के गोमो का एक नया मरीज मिला, संक्रमितो की संख्या 14 हुई

AJ डेस्क: गुरुवार को धनबाद में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। यह मरीज गोमो के सुकुडीह का रहने वाला है और इसका इलाज रांची स्थित मेडिका अस्पताल में चल रहा था। आज ही इस मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही धनबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 14 हो गया है।

 

 

इस संबंध में धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए ट्वीट भी किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है- ‘धनबाद जिले के एक व्यक्ति मेडिका अस्पताल रांची में इलाजरत थे। जहां जांचोपरांत उनका कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। आप सभी से अपील है कि अपने घर मे परिजनों के साथ रहें। विशेष परिस्थिति में बाहर जाने पर सामाजिक दूरी के दिशनिर्देशों का अनुपालन करें।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »