पाक क्रिकेटर अफरीदी का खैनी दबाते हुआ वीडियो वायरल, देखें Video-

AJ डेस्क: पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपने बयानों के चलते कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जाकर भारत के खिलाफ जहर उगला। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी ऊट-पटांग बोला। जिसके चलते भारत में उनके खिलाफ गुस्सा बढ़ गया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी अफरीदी की आलोचना की। अब टिकटॉक पर शाहिद अफरीदी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो खैनी खाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो दो साल पुराना है, लेकिन भारतीयों ने इसे फिर से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद अफरीदी लोगों के बीच बैठे हैं और चुपके से दांतों के निचे खैनी दबा रहे हैं। टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट करते हुए क्रिएटर ने लिखा, ‘इनके पीएम ने भारत के खिलाफ बोला है आज…’ ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें TikTok Viral Video-

 

 

ये वीडियो 2018 का है… पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने प्रधानमंत्री इमरान खान सहित कई उल्लेखनीय प्रतिनिधिमंडलों की उपस्थिति के बीच देश के रक्षा दिवस समारोह के दौरान तंबाकू खाते नजर आए। 6 सितंबर को रक्षा दिवस मनाया गया था। रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां अफरीदी भी मेहमानों के बीच मौजूद थे। कैमरा उनकी तरफ ही था, अफरीदी ने धीरे से खैनी निकाला और दांतों के नीचे दबा लिया। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई दी थी कि वो तम्बाकू नहीं बल्कि सौंफ खा रहे थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »