धनबाद की महिला इलाज कराने दिल्ली गयी, निकली कोरोना संक्रमित

AJ डेस्क: धनबाद में शनिवार कोरोना का एक और मरीज पाया गया है। शनिवार का कोरोना पॉजिटिव पाया गया मरीज मुनीडीह की रहने वाली है और एक महिला है।

 

 

कोरोना संक्रमित पाई गई इस महिला मरीज के बारे में बताया जाता है कि यह महिला गुर्दे (किडनी) की बीमारी से ग्रसित है। इसी महीने के 13 तारीख को यह अपने इलाज के लिए धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल में दाखिल हुए थी। लेकिन इसकी हालात ज्यादा खराब होने की वजह से महिला को अशर्फी अस्पताल ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद महिला को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहाँ महिला में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने के बाद डॉक्टरों ने उसका स्वाब जांच कराया। जिसमें महिला कोरोना संक्रमित पाई गई।

 

 

वहीं महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद धनबाद जिला प्रशासन हरकत में आ गई है। मुनीडीह स्थित उसके आवास के आस पास के इलाके को सील कर महिला के अन्य परिवार वालों का स्वाब जांच कराने की तैयारी कर रहा है।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »