कतरास के तीन सौ जरूरतमंद लोगों के बीच राशन का पैकेट बांटा रमेश ने
AJ डेस्क: कतरास में राशन और झरिया में भोजन का व्यवस्था किया विहिप के युवा नेता रमेश पांडे ने। ग्यारह सौ जरूरतमंद लोगों तक आज श्री पांडे ने सहयोग पहुंचाया।
विहिप के युवा नेता रमेश पांडे ने आज कतरास के विभिन्न क्षेत्रों में तीन सौ पैकेट राशन बांटा। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में सेनेटाइजर कराना हो या किसी मरीज को खून की जरूरत हो, मुझे सूचित करें। इस लॉक डाउन की अवधि में ब्लड की कमी नही होने दी जाएगी। श्री पांडे ने कहा कि वह नेता नही बल्कि जरूरतमंद लोगों के बेटा के रूप में उनकी सेवा करना चाहते हैं।

झरिया के कतरास मोड़ स्थित बजरंग दल कार्यालय के समीप रोज की भांति आज भी गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी थी। रमेश पांडे ने यहां लगभग 8 सौ लोगों को भोजन कराया।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
