जन जन तक “मोदी सरकार-2.0” के एक वर्ष की उपलब्धि पहुंचाएगी भाजपा

AJ डेस्क: मोदी सरकार- 2.0 के एक वर्ष पुरा होने पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के प्रमुख कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन मीटिंग की। इस मीटिंग में निर्णय लिया गया कि मोदी सरकार- 2.0 के बीते एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

 

 

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से लड़ने में मोदी सरकार की प्रतिबद्धता एवम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को
पूरा करने के संकल्प को हमे जन जन तक पहुचाना है। एक साल में हुए ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की जनता को आनंदित किया है। राष्ट्रीय एकात्मता मजबूत हुई है। संस्कृत भारत का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान ‘लोकल के लिये वोकल’ होने को सफल बनाने के लिय संपर्क और संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। श्री प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प भी दिलाएंगे।

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पार्टी के तीन कार्यक्रमो व्यक्तिगत संपर्क, डिजिटल संपर्क और वर्चुअल संवाद पर विस्तार से चर्चा की एवम आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना संकट में पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सेवा कार्य किया, गरीबों, जरूरत मंदों, प्रवासी मजदूरों, को घर-घर, हाईवे पर, कोरेन्टीन सेंटरों पर भोजन, अनाज, पानी मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण किया यह अत्यंत सराहनीय है।

 

 

उन्होंने सेवा के साथ एक साल की उपलब्धियों पर संवाद को बढ़ाना है। इस अभियान का माध्यम व्यक्तिगत संपर्क के साथ डिजिटल है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एक ओर कोरोना से बचाओ के उपायों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री के पत्र को घर घर पहुचायेंगे साथ ही डिजिटल संवाद और वर्चुअल संवाद से भी जनता तक पहुचेंगे। इसमें राष्ट्रीय एवम प्रदेश के नेताओं का सम्बोधन भी होगा। श्री सिंह ने बताया कि पार्टी प्रेस वार्ता के माध्यम से भी उपलब्धियों को जन जन तक पहुचायेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ता गरीबों, जरूरत मंदों के बीच मास्क एवम सैनिटाइजर का वितरण करेंगे।

 

 

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आप्तसचिव आंजन सरकार के आवास से सामानों को सड़क पर फेकना यह दुर्भावना से प्रेरित अमानवीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि यह सरकार के अहंकारी होने का परिचायक है। जहां लॉकडाउन के बीच ऐसी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकारें आती जाती रहती है, परंतु लोक तंत्र की मर्यादा बनी रहनी चाहिय। यह तो ऐसी करवाई है जैसे कोई अपराधी ने अक्षम्य अपराध किया हो। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी ऐसे निर्णयों से बचना चाहिये।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »