विधायक राज का धनबाद नगर निगम पर हमला, बोले विधान सभा में भी उठाता रहा सवाल

AJ डेस्क: सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र में बनी कई पी सी सी सड़क के निर्माण प्रक्रिया में 200 करोड़ रु का घोटाला होने की बात कही और ACB के द्वारा इसकी जांच कराए जाने की घोषणा भी कर दिया है। धनबाद से भाजपा के विधायक राज सिन्हा ने ‘अनल ज्योति’ से कहा कि नगर निगम की खामियों को तो वह पहले से ही विधान सभा में उठाते रहे हैं।

 

 

विधायक राज सिन्हा ने यहां स्पष्ट करते हुए कहा कि नगर निगम का मतलब सिर्फ ‘मेयर’ नही होता है बल्कि सरकार के प्रतिनिधि भी नगर निगम की कुर्सियों पर विराजमान हैं। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि निगम क्षेत्र में सड़क-सड़क का खेल खूब खेला गया है। इसकी गम्भीरता से जांच हो जाए तो कई लोग सड़क पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि नाली के निर्माण की गुणवत्ता की भी जाँच करा ली जाए। धनबाद ऐसा शहर भी बारिश की पानी में डूबने लगा, यह किसका देन है।

 

 

निगम की बसों का कंडम होना, सफाई के नाम पर कम्पनी बदल बदल कर खेले गए खेल, शहर को जगमग करने के नाम पर पांच साल में लगे स्ट्रीट लाइट के पीछे का खेल सहित कई बड़े मामले हैं, जिसकी जांच होनी ही चाहिए।

 

 

विधायक श्री सिन्हा का कहना है कि धनबाद नगर निगम ने पांच साल में सिर्फ बड़ी बड़ी योजनाओं की घोषणा किया है। सभी योजना के DPR बनते रहे हैं। धरातल पर विकास शहर का तो नही ही हुआ —-। उन्होंने कहा कि आज नही, जब मेरी पार्टी की सरकार थी तब भी निगम की खामियों को वह विधान सभा में उठाते रहे थे और जन प्रतिनिधि होने का धर्म निभाते रहे।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »