धनबाद में तीन नए तो झारखण्ड के अलग अलग जिलों में 26 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

AJ डेस्क: धनबाद के बाघमारा, झरिया और टुंडी प्रखंड में सोमवार को एक एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला है। धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

 

 

बाघमारा का संक्रमित मरीज सूरत से, झरिया का मुम्बई से और टुंडी का मरीज जयपुर से धनबाद आया था। इन तीनों का स्वाब सैम्पल लिया गया था, जो जाँच में पॉजिटिव निकला।तीनो मरीज को कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

वहीं पूरे झारखंड की अगर बात करें तो सोमवार को अबतक कुल 26 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें सबसे अधिक 10 मामले जमशेदपुर से सामने आए हैं। राजधानी रांची में भी 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोडरमा 4, हजारीबाग 3, गढ़वा 2, सिमडेगा 2, लोहरदगा 2 और गुमला 1 एक कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 665पर पहुंच गया है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »