धनबाद में 9 और सूबे के अलग अलग जिलों में 38 पॉजिटिव मरीज मिले
AJ डेस्क: धनबाद जिला में आज कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं।जिसमे दो महिला भी शामिल है। गुहिबांध कतरास का मरीज मुम्बई, सिनीडीह बाघमारा का मरीज ओमन, झरिया का सूरत, गुंघसा तोपचांची का मरीज मुम्बई, बाघमारा का मरीज महाराष्ट्र, बलियापुर का मुम्बई और धनबाद का मरीज मुम्बई से आया था। इसके अलावा तोपचांची की दोनों महिला मरीज नवी मुंबई से धनबाद आयी थी। इन्हें कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
दूसरी ओर झारखण्ड के रामगढ़ से 19, रांची से 6, हजारीबाग से 5, जमशेदपुर से तीन और पलामू, बोकारो, सरायकेला, गढ़वा, गिरिडीह से एक एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
