हमे भी जीने का अधिकार है, भेदभाव न करे सरकार- पुराना बाजार चेम्बर

AJ डेस्क: पुराना बाजार चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य व्यापारियों ने आज राज्य सरकार पर भेद भाव पूर्ण नीति अपनाए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया गया।

 

 

बैंक मोड़ जोड़ा फाटक रोड पर पानी टँकी के समीप व्यापारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलित व्यापारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री को सोचना चाहिए कि हमारा भी परिवार है, हमे भी जीने का अधिकार है। मुख्यमंत्री दोहरी नीति के साथ व्यापारियों पर अन्याय नही कर सकते। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।

 

 

आंदोलित व्यापारियों ने कहा कि देश के लगभग सभी राज्यों में सभी तरह के व्यवसाय शुरू करने की छूट मिल गयी है।झारखण्ड में ही कई व्यापार शुरू हो गए तो फिर कपड़ा, जूता, कॉस्मेटिक इत्यादि पर रोक लगाने का औचित्य समझ नही आता। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो भी दिशा निर्देश जारी होंगे, उसका पालन किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि सरकार यथाशीघ्र उन्हें व्यापार शुरू करने की अनुमति दे, वरना मजबूर होकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करना पड़ेगा। आंदोलन का नेतृत्व अजय नारायण लाल, श्रीकांत अग्रवाल, नौशाद आलम आदि कर रहे थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »