राजद के लालू प्रसाद के 47 वें सालगिरह पर रिम्स में कटा केक

AJ डेस्क: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 47वें सालगिरह पर रिम्स परिसर में केक काटा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर लालू और राबड़ी की शादी की सालगिरह मनाया। मौक़े पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि हम ये कामना करते हैं कि लालू यादव जल्द से जल्द कार्यकर्ताओं के बीच आएं और बिहार चुनाव में अप्रत्याशित रूप से जीत दिलाने का काम करें।

 

 

वहीं युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष दीर्घायु हो और स्वस्थ जीवन का निर्वाह करते हुए परिवार जनों के बीच रह सके।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि ज़बसे कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लॉक डाउन की घोषणा की गयी थी। तब से लगातार रिम्स और उसके आसपास के जरूरतमंद लोगों के लिए राजद कार्यकर्ताओं की ओर से खाना परोसा जा रहा है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग भोजन कर रहे हैं।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »