तोपचांची में दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प, कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने किया कंट्रोल, देखें Video-

AJ डेस्क: धनबाद का तोपचांची चौक आज कुरुक्षेत्र बन गया था। दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। जमकर लाठी डंडे चले। सर भी फटा। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाना में बैठाकर रखे हुए है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार को हुई इस खूनी झड़प का बीजारोपण मंगलवार को ही गया था। जानकारी के अनुसार NHAI द्वारा यहाँ सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने यहां कार्य कर रहे कॉन्ट्रेक्टर पर यह आरोप लगाते हुए कार्य बंद करा दिया कि यहाँ से गुजरने वाले पानी के पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे गांव में जलापूर्ति ठप हो गई है। आज सुबह पुनः मौके पर पहुंचे कॉन्ट्रेक्टर ने सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का कॉन्ट्रेक्टर के साथ पाइपलाइन ठीक कराने को लेकर वार्ता हुई। जो असफल रहा। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुनः सड़क का कार्य बंद करा दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद कॉन्ट्रेक्टर के गुर्गो ने ग्रामीणों पर हमला बोल जिसके बाद पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

 

देखें Video-

 

दोनों और से लाठी-डंडा और पत्थरबाजी होने लगी। सभी एक-दूसरे का खून बहाने पर आतुर हो गए। लोग इधर-उधर भागने लगें। इसी बीच घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी परिश्रम के बाद दोनों पक्षो के लोगों को शांत कराया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »