देवघर: तेज धारदार हथियार से माँ-बेटी की हत्या, पुत्र लापता

AJ डेस्क: झारखंड के देवघर में अपराध की एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक ही परिवार के माँ बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। मामला जिला के नगर थाना क्षेत्र के रहमानियाँ होटल के समीप की है। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर मे घुस कर घड़ी दुकानदार गोपाल साह की 50 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और 16 वर्षीय बेटी भारती कुमारी की धारधार हथियार से हत्या कर दी गई है। वहीं घड़ी दुकानदार का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन भी रात से लापता बताया जा रहा है।

 

 

घटना की सूचना होने पर इलाके के एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव और नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुँचे और मामले की तहकीकात शुरू की। जानकारी के अनुसार तफ्तीश में पुलिस को घटना स्थल से हत्या के कई सुराग मिले है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 

 

घटना के संबंध में एसडीपीओ विकास श्रीवास्तव ने बताया कि देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की हत्या धारदार चाकू से की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

जबकि मृतक का पति गोपाल साह ने अपने किराएदार मनोज बर्णवाल व विनय सिन्हा पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »