अपडेट देवघर डबल मर्डर: गरीबी, आर्थिक तंगी के कारण बेटे ने की माँ और बहन की हत्या
AJ डेस्क: गरीबी और आर्थिक तंगी के कारण घर में रोज किचकिच हुआ करता था। घर का माहौल अशांत हो चुका था। गरीबी और घर में होने वाले झगड़े से तंग आकर आर्यन ने ही अपनी माँ और बहन की हत्या कर डाली। आर्यन और हत्या में प्रयुक्त चाकू पुलिस के कब्जे में है।
बाबा नगरी में दोहरी हत्या कांड की सूचना मिलते ही पुलिस रेस हो गयी थी। पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे अनुसन्धान के हर पहलू पर नजर रखे हुए थे। अंततः पुलिस के हाथों सफलता लग गयी और जसीडीह से नाबालिग आर्यन उस चाकू के साथ पकड़ा गया, जिस चाकू से उसने अपनी ही माँ और बहन का गला रेत दिया था। यहां बता दें कि नगर थाना क्षेत्र में आज माँ-बेटी की हत्या हो गयी थी। बेटा लापता था। घर का मुखिया गोपाल साह घड़ी की दुकान चलाता था। इनकी आर्थिक स्थिति खराब थी।

अब यहां सवाल उठता है कि नाबालिग आर्यन गरीबी और तंगी के साथ घर में होने वाले किचकिच से तंग आकर इतनी बड़ी कदम उठा लेता है। लॉक डाउन में तो हजारों, लाखों वैसे लोग बदहाल हो चुके हैं जो रोज कमाते और खाते थे। आर्यन ने पुलिस के सामने स्वीकारा है कि गरीबी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। आर्यन का यह बयान तंत्र पर करारा तमाचा है जो तंत्र यह दावा करती है कि हर गरीब के घर तक सरकारी सहयोग पहुंच रहा है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
