सावधान: लग्जरी, महंगी गाड़ियों से ज्यादा महंगा है धनबाद में ऑटो से यात्रा करना
AJ डेस्क: अनलॉक वन कहें या लॉक डाउन 5 लगने के बाद मिली राहत में ऑटो रिक्शा का भी परिचालन शुरू होना शामिल है। टेम्पो में यात्रा करने के लिए जो भाड़ा निर्धारित किया गया है, वह किसी को समझ नही आ रहा।
टेम्पो के किराया निर्धारण में आखिर किस मापदंड को अपनाया गया है। यह भी स्पष्ट नही है। धनबाद से झरिया की दूरी 8 किलो मीटर भाड़ा 130 रु, धनबाद से भूली A ब्लॉक की दूरी 4 किलो मीटर भाड़ा 120 रु, धनबाद से बिग बाजार की दूरी 6 किलोमीटर भाड़ा 150 रु। इन क्षेत्रों के किलो मीटर पर ध्यान दिया जाए तो वह भी अपने आप में विरोधाभास रखते हैं। कहीं का भाड़ा 25 रुपए किलोमीटर तो कहीं का भाड़ा 30 रुपए प्रति किलो मीटर निर्धारित किया गया लगता है।
धनबाद में चलने वाले अधिकांश टेम्पो में सात यात्री बैठाने की क्षमता है। धनबाद स्टेशन से बिग बाजार तक पहले यात्रियों को दस रुपए किराया देना पड़ता था। अब रिजर्व होने की व्यवस्था में यह किराया 150 रु हो गया है।
ओला, कैब की बात करें या किराया पर चलने वाली लग्जरी गाड़ियों की। इनका किराया 6 से 12 रुपए अधिकतम प्रति किलोमीटर है। महा नगरों में भी शायद 25 से 30 रुपए किलो मीटर किराया निर्धारित नही होगा। लॉक डाउन की अवधि में मजबूरन लोग पैदल ही सैकड़ो किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके हैं। अब जबकि किराया की वाहनों को सशर्त चलाने का आदेश मिल भी गया है तो टेम्पो से यात्रा करने वाला वर्ग नए किराया का बोझ वहन नही कर पाएगा।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
