निरसा गांजा प्रकरण: सी आई डी ने धनबाद से तीन को किया गिरफ्तार
AJ डेस्क: निरसा थाना गांजा प्रकरण की सी आई डी जाँच में तेजी आ गयी है। निरसा के एक थानेदार पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक रहे किशोर कौशल भी जाँच के दायरे में हैं। गांजा प्रकरण की जाँच कर रही सी आई डी की टीम ने आज पँचगढ़ी बाजार कतरास निवासी नीरज कुमार तिवारी, शक्ति चौक गण्डुआ बस्ती तेतुलमारी निवासी रवि कुमार ठाकुर और तेतुलमारी के ही सुनील कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। सी आई डी सूत्रों का कहना है कि इस कांड में इन तीनो की भूमिका मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आयी है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
