लोहरदगा: क्वारें टाइन सेंटर में भर्ती मरीज ने पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर आत्म हत्या कर ली

AJ डेस्क: झारखंड के लोहरदगा जिला स्थित सदर अस्पताल के क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती एक कोरोना के मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित होने के कारण प्रशासन पूरी एहतियात बरत रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार मृतक मरीन 24 मई को मुंबई से लौटा था। जिसके बाद उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद उसे अस्पताल में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था। सोमवार की रात जैसे ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटीव आई वह काफी परेशान हो गया। बताया जाता है कि वह घटना के वक्त कमरे में अकेले था और उसने उसी सदमे में खुद के गमछे से ही खुद को फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह जब अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद पूरा एहतियात बरतते हुए उसके शव को नीचे उतारा गया और आगे की कार्रवाई की गई।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »