रागिनी ने रांची जाकर महिलाओं के नाम पर एक रु में रजिस्ट्री चालू करने की मांग रखी

AJ डेस्क: धनबाद की भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने आज महिला बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार से भेंट कर महिला सशक्तिकरण मुद्दे पर बात की। भाजपा के वरीय नेताओं से भी मिलकर उन्होंने राजनीतिक मुद्दों के साथ साथ धनबाद कोयलांचल की ज्वलन्त समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया।

 

 

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने महिला बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार से भेंट कर महिलाओं की सशक्तिकरण के पूर्व की भांति एक रु में जमीन की रजिस्ट्री शुरू कराने की बात कही। प्रधान सचिव ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी बात मुख्यमंत्री के पास रखते हुए पुनर्विचार की बात करेंगे।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल जी से भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने मुलाकात कर राजनैतिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया। साथ ही पार्टी के वरीय नेताओं को धनबाद झरिया कोयलांचल की ज्वलन्त समस्याओं से अवगत कराया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »