पलक झपकते पटना से दक्षिण बिहार की यात्रा होगी पूरी, गंगा पर बनेगा 24 लेन का पुल

AJ डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी पर चार नए पुल बनेंगे। चारो पुल मिलाकर 24 लेन होंगे। तय किया गया है कि अगले चार साल में चारो पुल को तैयार कर लिया जाएगा। फिलहाल गंगा के उस पार से पटना आने-जाने को अभी छह लेन के पुल हैं, जिसमें से चार लेन ही चालू है। दो लेन का दीघा का जेपी सेतु और गांधी सेतु के पूर्वी हिस्से का दो लेन का पुल शामिल है। गांधी सेतु के एक हिस्से का दो लेन पुल अभी मरम्मत के कारण बंद है।

 

 

बताया जा रहा है कि इसी महीने गांधी सेतु का पश्चिमी लेन से आवाजाही शुरू हो जाएगी। हालांकि इसपर निर्माण कार्य शुरू होने पर पूर्वी लेन को तोड़ दिया जाएगा। इस वजह से गांधी सेतु पर केवल दो लेन ही आवागमन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

 

 

योजना के मुताबिक गांधी सेतु के समानांतर चार लेन का नया पुल बनेगा। इस प्रोजेक्ट पर 1900 करोड़ की लागत तय किया गया है। पुल निर्माण के लिए पिछले महीने ही शिलान्यास होने थे, लेकिन कोरोना काल के चलते फिलहाल टल गया है। बताया जा रहा है कि जल्द शिलान्यास की नई तारीख तय हो सकती है। तय हुआ है कि निर्माण कार्य शुरू होने के चार साल के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा।

 

 

इसके अलावा पटना के पूर्वी हिस्से पर कच्ची दरगाह-बिदुपुर के बीच छह लेन का पुल निर्माण जारी है। दिसंबर 2021 तक इस पुल के तैयार होने का लक्ष्य है। तैयार होने के बाद केबल पर टिका हुआ बिहार का यह सबसे लंबा 9.76 किमी पुल होगा।

 

 

पटना के चारों ओर रिंग रोड का जाल बिछाया जा रहा है। इसके तहत शहर के अंदर दो और पुल बनाए जाएंगे। एक जेपी सेतु के समानांतर तो दूसरा शेरपुर से दिघवाड़ा के बीच होगा। दोनों पुल चार-चार लेन का होगा। इन दो पुलों के बनने से न केवल पटना, बल्कि छपरा में 20 किलोमीटर से अधिक रिंग रोड का दायरा बढ़ जाएगा। पथ निर्माण विभाग ने तय किया है कि इसी साल इन दोनों पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल चार लेन पुल के चलते उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आने-जाने में भारी जाम की समस्या का सामना करना होता है।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »