राजद प्रमुख लालू प्रसाद का 73 वां जन्म दिन मना, केक कटा और गरीबों को कराया गया भोजन

AJ डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव का आज 73वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर उनके बेटे और पार्टी की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव रांची स्थित रिम्स पहुंचे। यहां पिता-पुत्र की मुलाकात हुई। बेटे तेजस्वी को देखते ही लालू काफी खुश हुए। उन्होंने बेटे को सीने से लगा लिया। इस दौरान लालू के चेहरे की मुस्कान साफ तौर से बता रही थी कि वह अपने बेटे से मिलकर कितने खुश हैं। लालू यादव भ्रष्टाचार के मामले में सजा काट रहे हैं और तबियत खराब होने की चलते वे रिम्स में भर्ती हैं।

 

 

लालू प्रसाद यादव के 73 वें जन्मदिन के अवसर पर रिम्स परिसर में लालू किचन में तैयारी जोरों पर दिखी। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 73 पौंड का केक भी गरीबों के बीच काटा गया। साथ ही साथ गरीबों के लिए पूड़ी, खीर, सब्जी और बुंदिया बांटे गए। इसको लेकर आज सुबह से ही आरजेडी कार्यकर्ताओं के द्वारा लालू किचन में कार्य करते हुए देखे गए। लालू प्रसाद यादव के 73वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।

 

 

झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने लालू यादव के 73वें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की की कामना की। कहा कि आज के दिन को गरीब सम्मान दिवस के रूप में केक काट के मनाएंगे। मंत्री सत्यानंद भोक्ता राजकीय अतिथिशाला पहुंचे हैं।

 

 

राबड़ी देवी ने दी जन्मदिन की शुभकामना-

पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लालू यादव को भेजे बधाई संदेश में कहा ‘आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु की कृपा आप पर हर पल हर क्षण बनी रहे। साज़िशकर्ताओं ने जेल तो भगवान श्रीकृष्ण को भी भेज दिया था। आप स्वस्थ रहें और गरीबों के सम्मान व अधिकार के लिए यूं ही लड़ते रहें। यही एक परम प्रार्थना है यही एक दिली दुआ है। LongLiveLalu।

 

 

पिता के जन्मदिन पर तेजस्वी ने क्या कहा-

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘जब भी मैं अपने पिता के जीवन की यात्रा पर नज़र डालता हूँ, ऐसा लगता है क्या अद्भुत और बिरला जज्बा लिए हैं। लालू जी, ऊंच-नीच के विरुद्ध लड़ाई लड़े, गरीब के हक़ का झंडा बुलंद किया कभी घुटने नहीं टेके, कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वो लड़ रहे हैं आज भी, बिना थके, बिना झुके।’

 

 

तेजस्वी ने कहा, ‘मुझे गर्व है कि बिहार के लोगों के हक़ के लिए उनकी इस लड़ाई में मैं भी भागीदर बना हूं। आज उनके जन्मदिन पर में यह प्रण लेता हूं कि बिहार के युवाओं और गरीबों को हर हालत में न्याय दिला कर रहूंगा।नीतीश सरकार ने 15 साल राज करते-करते बहुत ठीकरा फोड़ लिया दूसरों पर। अब और नहीं होने दूंगा, भुखमरी से, अपराध से, अव्यवस्था से, अन्याय से अब जान नहीं खोने दूंगा। आज पिता जी के 73वें जन्मदिन पर हम कम से कम 73000 गरीबों को खाना खिलाएंगे, उनके माथे से चिंता हटाएंगे और फिर पिता की प्रेरणा से ही बिहार को इस कठिन समय से निजात दिलाएंगे।’

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »