सरायढेला में गोली चली, एक की मौत, जख्मी दुर्गापुर रेफर, रायफल और हत्यारा पुलिस गिरफ्त में

AJ डेस्क: सरायढेला थाना के भुइफोड़ मंदिर के समीप सी एम पी एफ को ऑपरेटिव कॉलोनी में आज सन्ध्या दो गुटों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने रायफल से एक की हत्या कर दी तो दूसरा गोली से बुरी तरह जख्मी हो गया। दोनों सगे भाई बताए जाते हैं। हमलावर को रायफल के साथ पुलिस ने दबोच लिया। घटना स्थल से खोखा और गोली बरामद हुआ है।

 

 

सरायढेला थाना के प्रभारी सह इंस्पेक्टर किशोर तिर्की ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्ष में पहले से एक नाली को लेकर विवाद चल रहा था। आज भी विवाद की शुरुआत महिलाओं के बीच शुरू हुई थी। बात बढ़ते गयी और विवाद में दोनों पक्ष के पुरुष भी शामिल हो गए। इसके बाद विवाद और बढ़ गया।

 

 

श्री तिर्की ने बताया कि हमलावर काशी नाथ चौधरी घर से रायफल निकाल अपने पोर्टिको से फायरिंग करने लगा। शशि देव सिंह और रवि देव सिंह को गोली लग गयी। शशी देव की गोली लगने से मृत्यु हो गयी और रवि को जख्मी अवस्था में दुर्गापुर इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले काशी नाथ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं हत्या में प्रयुक्त रायफल भी बरामद हो गया है। शशि और रवि भाई बताए जाते हैं।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »