धनबाद: कोरोना को पराजित कर 3 महिला, एक बच्चा और 25 पुरुष घर को लौटे

AJ डेस्क: शुक्रवार को धनबाद स्थित कोविड-19 अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल) से कोरोना को हराकर कुल 29 मरीज अपने घर लौट गए। इसमें 3 महिला, 25 पुरुष एवं एक बच्चा शामिल है। धनबाद में कोरोनो को मात देने वालों की संख्या अब 95 हो गई है। ‌

 

 

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास ने मरीजों को होम कोरेंटिन के संबंध में परामर्श दिया। साथ ही उनको उपहार स्वरूप च्यवनप्राश, हॉर्लिक्स, विटामिन की दवाइयां इत्यादि भी दिया। डॉ आलोक विश्वकर्मा ने उनको शारीरिक दूरी का पालन करने की तथा नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करने एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।

 

 

इस संबंध में उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 29 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनको 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन में उनके घरों तक भेज दिया गया है। इलाज के क्रम में सभी को दवाइयों के साथ समय पर पौष्टिक नाश्ता, दोपहर एवं रात का ताजा एवं पौष्टिक आहार दिया गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका बेहतरीन इलाज किया गया।

 

 

कब-कब कितने मरीज हुए स्वस्थ-

27 अप्रैल : 2
26 मई : 2
31 मई : 6
2 जून : 2
3 जून : 1
5 जून : 37
6 जून : 4
7 जून : 12
12 जून : 29

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »