पॉजिटिव पंडित ने कराया पूजा, दूल्हा सहित अन्य हो गए कोरोना संक्रमित

AJ डेस्क: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग को ताक पर रख दिया और संक्रमित हो गए। यहां एक शादी के बाद कथा रखी गई। बाद में पता चला कि पंडितजी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी वजह से दूल्हा और उसका भाई पॉजिटिव हो गए। वहीं, मृत्यु भोज में शामिल होने गए एक परिवार के 5 सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव निकले।

 

 

पहला मामला भोपाल के गोविंदपुरा की बिजली कॉलोनी का है। यहां रहने वाले एक परिवार में पिछले दिनों बेटे की शादी हुई। शादी के बाद घर पंडित जी को बुलाकर कथा करवाई गई। इसमें वर-वधू पक्ष के परिवार वाले शामिल हुए। अगले दिन पता चला कि पंडितजी कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके बाद परिवार में 12 लोगों के सैंपल लिए गए। दूल्हा और उनके बड़े भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्वारैंटाइन किया गया। दुल्हन को मायके भेजना पड़ा। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

 

 

मृत्यु भोज में गए थे, पांच लोग आए चपेट में-

दूसरा मामला भोपाल के ही बैरागढ़ का है। यहां एक परिवार की बहू किसी परिचित के यहां भोज में शामिल होने गई थी। जब लौटी तो 2-3 बाद उनमें काेरोना के लक्षण सामने आने लगे। टेस्ट में कोरोन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उनके परिवार के बाकी सदस्यों के भी सैंपल लिए गए। इसमें महिला के पति और ससुरत समेत चार लोग और पॉजिटिव पाए गए।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »