उग्र ग्रामीणों ने नक्सली को मौत के घाट उतारा, 7 घरों को जलाने के प्रयास पर प्रशासन ने पानी फेरा

AJ डेस्क: झारखंड के गिरिडीह में शनिवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने कानून को हाथ मे लेते हुए तीर-धनुष और धारदार हथियार से एक नक्सली को मौत के घाट उतार डाला। इतना ही नही उस नक्सली के अन्य परिवार के 7 सदस्यों को घर मे बंद कर जिंदा जला देने का भी प्रयास किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जिला के एसपी सुरेंद्र कुमार झा और उपायुक्त राहुल सिन्हा ने ग्रामीणों को एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से रोक लिया।

 

 

जानकारी के अनुसार पीरटांड़ थाना अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित पिपरा टांड़ गांव में शनिवार की सुबह करीब छह बजे पांच सौ से अधिक तीर-धनुष एवं धारदार हथियारों से लैस आदिवासियों ने सुरेश मरांडी नामक नक्सली को मार डाला। साथ ही उसके सात पुरुष रिश्तेदारों को भी उनके ही घरों में बंद कर आग लगा दी। इस दौरान परिवार की महिलाओं की भी पिटाई की गई। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए दस चक्र गोली चलाकर उग्र लोगों को वहाँ से खदेड़ा। इसके बाद सात लोगों को जिंदा जलाने से बचाया जा सका

 

 

बताया जाता है कि पिपरा टांड में सात दिन दिन पूर्व एक आदिवासी युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसका मृतक नक्सली आरोपित था। इसी का बदला लेने के लिए शनिवार की सुबह नक्सली सुरेश मरांडी और उसके परिवार के लोगों को आदिवासियों ने घेर लिया। भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिस जब सात लोगों को बचाकर वज्रवाहन में बिठाने की कोशिश कर रही थी तो उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। भीड़ ने पुलिस से सातों को छुड़ाने की पूरी कोशिश की। पुलिस ने काफी संयम से काम लिया।

 

 

इस दौरान बारिश के बीच डीसी राहुल कुमार सिन्हा एवं एसपी सुरेंद्र कुमार झा बाइक से ही घटनास्थल पर पहुंच गए। जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में पुलिस बल को घटनास्थल पर बुला लिया गया। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस दौरान हमलावर ग्रामीण भी मौके पर डटे हुए हैं।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »