राष्ट्र प्रेम: सीमा की सड़कें बनाने झारखण्ड के मजदूर स्पेशल ट्रेन से हुए रवाना, CM ने दिखाई हरी झंडी

AJ डेस्क: कोरोना महामारी के बीच देशहित में झारखंड अपना पहला कदम बढ़ा लिया है। आज राज्य के लगभग 16 सौ कामगार सीमा सड़क संगठन द्वारा देश के सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में कराए जाने वाले सड़क निर्माण कार्य में अपना योगदान देने के लिए रवाना हो रहे हैं।

 

 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार दुमका रेलवे परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कामगारों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। जो इसमें लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मुख्यमंत्री ने कामगारों को ले जाने वाली पहली स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के साथ देश के विकास में यहां के कामगार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और गौरव के भागीदार बनें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा सड़क संगठन के लिए सड़क निर्माण कार्य में झारखंड के कामगार अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इसके लिए कामगारों का पहला दल आज भेजा जा रहा है और अगले कुछ दिनों में हजारों कामगार देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण के कार्य में योगदान करने के लिए रवाना होंगे।

 

 

सीमा सड़क संगठन द्वारा देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य के लिए झारखंड के कामगारों को रिक्रूट किया गया है। इन सभी कामगारों को 7 स्पेशल ट्रेन के माध्यम से देश के अलग-अलग इलाकों के सीमावर्ती क्षेत्रों में ले जाया जाएगा स इस क्रम में आज पहली स्पेशल ट्रेन को रवाना किया गया जबकि 16 जून, 20 जून, 24 जून, 28 जून तथा 4 जुलाई को इन स्पेशल ट्रेनों को रवाना किया जायेगा।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »