झरिया के व्यवसायी हुए गोलबंद, रागिनी ने सम्भाला मोर्चा

AJ डेस्क: झारखण्ड सरकार की दोरंगी नीति के खिलाफ आज झरिया के व्यवसायी गोलबंद होते हुए ‘झरिया व्यवसायी संघ’ नामक संगठन का गठन किया और 16 जून तक सभी व्यवसाय चालू करने की इजाजत नही मिलने पर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की घोषणा कर डाली। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने व्यवसायियों की ओर से मोर्चा संभाल लिया है।

 

 

झरिया के कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में आज झरिया के व्यापारियों की एक बैठक भाजपा नेत्री रागिनी सिंह की अगुवाई में हुई। रागिनी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार कुछ चुनिंदा व्यवसाय को छोड़ सभी व्यवसाय को खोलने की इजाजत नही देकर दोरंगी नीति अपना रही है। सरकार के इस नीति से व्यवसायी, उनका परिवार एवम दुकान पर काम करने वाले और उनसे जुड़े परिवार के सदस्य तो सीधे सीधे प्रभावित हो रहे हैं। अप्रत्यक्ष रूप से बहुत लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। श्रीमती सिंह ने कहा कि 16 जून तक राज्य सरकार सभी तरह के व्यवसाय शुरू करने की इजाजत नही देती है तो शांतिपूर्वक ढंग से सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

 

 

 

 

व्यापारियों ने बैठक में एक स्वर में ‘झरिया व्यवसायी संघ’ का गठन कर आंदोलन शुरू करने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से रतन अग्रवाल, सुरेन्द्र केशरी, मो इक़बाल, सुभाष जयसवाल, श्याम केसरी, मो बबन, हेमन्त जयसवाल सहित अन्य व्यवसायी उपस्थित थे।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »