मजदूरों के मसीहा: सादगी के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया गया सूर्यदेव सिंह की पुण्यतिथि

AJ डेस्क: धनबाद कोयलांचल में आज स्व सूर्यदेव सिंह की 29 वीं पुण्य तिथि बड़े ही सादगी के माहौल में श्रद्धा के साथ मनाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सिंह मेंशन ने इस बार सादगी के साथ श्रद्धा के सुमन अर्पित करने का निर्णय लिया।

 

 

झरिया कतरास मोड़ पर स्व सूर्यदेव सिंह की प्रतिमा पर उनके परिजन, रिश्तेदार और शुभ चिंतको ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। स्व सूर्यदेव सिंह के छोटे पुत्र मनीष सिंह और उनकी पत्नी ने फूल माला चढ़ाया। पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी, सिंह मेंशन की बहू सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने भी विधायक जी बाबू सूर्यदेव सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किये। संजीव सिंह के बच्चों ने भी अपने दादा की प्रतिमा पर माला चढ़ाया।

 

 

 

 

धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा और पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने भी स्व सूर्यदेव सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया। भाजपा के नेता, समाज सेवी, शुभ चिंतको का वहां तांता लगा रहा।

 

 

 

 

भाजपा कार्यालय में स्व सूर्यदेव सिंह के आदमकद तस्वीर पर भी लोगों ने फूल माला चढ़ाया। वहां भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ था। जनता मजदूर संघ के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रो में अपने प्रिय नेता स्व सूर्यदेव सिंह को याद किया और फूल माला चढ़ाया। इस मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »