सुशांत की मौत से लगा सदमा, भाभी की हुई मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

AJ डेस्क: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब उनके घर में उनकी भाभी सुधा देवी का निधन हो गया है। सुधा देवी सुशांत की मौत से सदमे में थीं। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद वो बार-बार बेसुध हो जा रही थी।

 

 

सुशांत के परिजनों का कहना है कि सुधा देवी पिछले कई दिनों से बीमार थी और सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी हालत लगातर बिगड़ने लगी। सुशांत की मौत की खबर सुनने के बाद से उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया था।

 

 

सुधा और उनका परिवार सुशांत के पैतृक गांव पूर्णियांं के मलडीहा में रहता है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार में एक ओर मौत से गमों का पहाड़ टूट गया है।

 

 

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में किया गया। सुशांत के पिता और परिवार के अन्य सदस्य पटना से मुंबई पहुंचे और उसके बाद सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया। सुशांत सिंह राजपूत को रविवार को उनके घर में एक नौकर ने फांसी पर लटका पाया था, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। सुशांत को मुखाग्नि उनके पिता ने दी।

 

 

बता दें कि रविवार को 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन से हर कोई सदमे में हैं। हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल है उन्होंने ऐसा क्यों किया।

 

 

बॉलीवुड स्टार्स से लेकर आम लोगों ने सुशांत को सोशल मीडिया पर श्रदांजलि दी। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »