लद्दाख में खूनी संघर्ष: भारत के साथ उलझकर चीन को भारी नुकसान, 5 चीनी सैनिकों की मौत 11 घायल

AJ डेस्क: भारत और चीन के बीच लद्दाख में चल रहा विवाद सोमवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। सोमवार रात हुई दोनों सेनाओं की झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल और 2 सैनिक शहीद हो गए। वहीं भारतीय सेना के अनुसार इस झड़प में चीनी सेना को भी बड़ा नुकसान हुआ है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स की चीफ रिपोर्टर वेंग वेनवेन ने ट्वीट कर बताया कि इस झड़प में चीन के कई सैनिकों के मारे गए हैं। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार झड़प में 5 चीनी सैनिक मारे गए हैं। वहीं 11 सैनिक घायल हुए हैं।

 

 

खास बात यह है कि सेना ने स्पष्ट किया है कि इस झड़प में एक भी गोली नहीं चली। बताया जा रहा है भारतीय सेना के उच्च अधिकारी गलवान घाटी पहुंच चुके हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

 

 

बताया जा रहा है कि एलएसी पर सोमवार रात करीब 2 से तीन घंटे दोनों ओर से सैनिकों की झड़प हुई। सीमा पर भारत और चीन के बीच कमांडर लेवल की बातचीत के बीच इस घटना से तनाव बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात चीन और भारतीय सेनाओं के बीच विवाद काफी बढ़ गया। जिसमें भारत को बड़ा नुकसान हुआ है। बता दें कि 1962 के बाद पहली बार भारत चीन विवाद के बीच किसी सैनिक के शहीद होने का मामला सामने आया है।

 

 

खबर है कि चीन की इस कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख से बात की है। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। बैठक में गलवान घाटी में हुई इस घटना के बारे में ताजा जानकारी ली गई।

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »