बिटिया के विवाह में आ रही आर्थिक अड़चन दूर करवा दीं रागिनी सिंह ने

AJ डेस्क: वैसे तो कोयलांचल वासियों के हर जरूरत में विधायक जी (स्व. सूर्यदेव सिंह) का परिवार हमेशा खड़ा रहा है लेकिन जब से इस परिवार का कमान भाजपा नेत्री सह सिंह मेंशन की कुलवधू रागिनी सिंह ने संभाला है तब से विधायक जी द्वारा किये जाने वाले परोपकार पुनः एक बार कोयलांचल वासियों के जेहन में ताजा हो गई है। एक बार फिर से रागिनी सिंह ने एक ऐसा कार्य किया है जिसे देख लोग विधायक जी को याद करने लगे है।

 

 

दरअसल झरिया युवा संगठन के सौरव शर्मा, पंकज सिंह आदि कार्यकर्ताओं के माध्यम से रागिनी सिंह को मालूम पड़ा कि पोद्दार पाड़ा केवट कुली निवासी अशोक धीवर की पुत्री की शादी में गरीबी के कारण बाधाए उत्पन्न हो रही है। इतना सुनते ही भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने तत्काल शादी में लगने वाले खाने-पीने के सारे सामान भिजवा दिया।

 

 

भेजे गए सामानों में चावल, आटा, मैदा, वनस्पति तेल, घी, दाल, मसाले, सब्जियां आदि शामिल है। इसके साथ ही रागिनी सिंह ने शादी में हर संभव मदद देने का भी अस्वासन लड़की के पिता अशोक धीवर को दिया। जिसके बाद पूरे शहर में इस बात को लेकर चर्चा होने लगी और लोग सिंह मेंशन की पुत्रवधु रागिनी सिंह के कार्यो में विधायक जी को देखने लगे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »